बंद करना

    कैदियों के परिवार के सदस्यों को कानूनी सहायता के लिए एक अभियान

    तारीख : 19/09/2025 -

    लाभार्थी:

    कैदियों के परिवारजन, जिनमें माता-पिता, पति/पत्नी, नाबालिग बच्चे, आश्रित भाई-बहन, अविवाहित पुत्रियाँ तथा दिव्यांग आश्रित शामिल हैं। विशेष रूप से वे परिवार जहाँ कैदी ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य हो और कारावास के कारण परिवार को सामाजिक, आर्थिक अथवा विधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हो।

    फ़ायदे:

    परिवारजनों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श प्रदान किया जाना; सरकारी कल्याणकारी योजनाओं (जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आजीविका सहायता) का लाभ दिलाने में सहयोग; पहचान एवं पात्रता से संबंधित दस्तावेज़ प्राप्त कराने में सहायता; परामर्श एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम; तथा परिवारों के अधिकारों की सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने और कारावास के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने हेतु समुचित सहयोग।